फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Mother and son beaten reports.

घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 01 Nov 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 01 Nov 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
Mother and son beaten reports.
पीटा - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के गालंद गांव में सोमवार रात मामूली में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान चार लोगों ने घर में घुसकर मां-बेटे को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की है। सोमवार रात गोवर्धन पूजा के दौरान गांव में कपिल और अतुल में कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


अतुल ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर कपिल और उसकी मां अनीता को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान जाति सूचक शब्द भी बोले गए।

पीड़ित कपिल की तहरीर पर पुलिस ने अतुल को नामजद करते हुए तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ एससी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद विवाद हुआ था। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed