{"_id":"3d92cafb9cafe9c00f881931ef33db20","slug":"looted-from-accountant-2-lakhs-10-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम से 2.10 लाख रुपये लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनीम से 2.10 लाख रुपये लूटे
अमर उजाला, गढ़
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याना के बीड़ी व्यापारी के मुनीम से बाइकर्स ने शनिवार दोपहर 2.10 लाख रुपये लूट लिए। मुनीम उस समय एक दोस्त के साथ बहादुरगढ़ क्षेत्र से कैश कलेक्शन करके स्याना लौट रहा था। पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन लुटेरे पकड़ में नहीं आ सके। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बहादुरगढ़ के भैना गांव में रहने वाला विनोद बुलंदशहर के कस्बा स्याना में बीड़ी के थोक कारोबारी श्याम लाल का मुनीम है। वह साथी रामवीर के साथ शनिवार को गांवों में कैश क्लैक्शन के लिए गया था।
दोपहर एक बजे बहादुरगढ़ से डेहरा कुटी को आने वाले रास्ते पर नानई के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने मुनीम की बाइक रोक ली। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा, जबकि उसके दो साथी बाइक से उतरे और तमंचा मुनीम विनोद व रामवीर की कनपटी पर सटा दिए। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर थैला लूट लिया।
विज्ञापन
थैले में उगाही के 2.10 लाख रुपये थे। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना पर एसओ संजीव शुक्ला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संपर्क रास्तों की नाकेबंदी की और आसपास के थानों को भी सूचना दी, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला।
एसओ संजीव शुक्ला का कहना है कि मुनीम की तहरीर पर लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द बदमाश पकड़े जाएंगे।