{"_id":"b6f003c133b4c46746dc9f246acdd0ad","slug":"looted-car-painter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकस ने कार पेंटर को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकस ने कार पेंटर को लूटा
अमर उजाला, पिलखुवा
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
एनएच-24 पर अनवरपुर कट के पास रविवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर कार पेंटर से 1200 रुपये और मोबाइल लूट लिया। लूट के बाद बदमाश भाग गए।
बहादुरगढ़ निवासी अशोक दिल्ली में कार पेंटिंग का काम करता है। बताया गया कि वह रविवार शाम साढ़े छह बजे बाइक से घर लौट रहा था। अनवरपुर कट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर अशोक की बाइक को रोक लिया। कार पेंटर को गन प्वाइंट पर लेकर 1200 रुपये और मोबाइल लूट लिया।
लूट के बाद बदमाश भाग गए। कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।