{"_id":"571f8bb54f1c1b7827a916d7","slug":"kotwali-police-inspected-by-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने किया कोतवाली का निरीक्षण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने किया कोतवाली का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 26 Apr 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
एसपी अलंकृता सिंह ने मंगलवार को कोतवाली का निरीक्षण किया। छोटी-मोटी खामियां मिलने पर दूर करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए। हथियार खोलने और बंद करने वाले एक दरोगा को एसपी ने पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मंगलवार को एसपी कोतवाली पहुंची। जहां उन्होंने मालखाने का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मोहर्रिर को निर्देश दिये कि जिन वाहनों का कोर्ट से निस्तारण हो गया है, उनका निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
इसके बाद एसपी ने हथियार चलाने और उन्हें बंद करने की जानकारी पुलिसकर्मियों से की। कुछ दरोगाओं ने हथियार तो खोल दिए, लेकिन बंद करने में पसीने छूट गए। दरोगा अरविंद कुमार ने पिस्टल को खोला और उसे बंद भी कर दिया था।
विज्ञापन
जिस पर एसपी ने प्रसन्नता जाहिर की और उन्हें पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की। एसपी ने बताया कि एसएचओ और सीओ सिटी को निर्देश दिए गए है कि बीट प्रणाली बेहतर बनाए।