फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Jewelry, cash stolen millions from four homes

चार घरों से लाखों के जेवर-नगदी चोरी

Thu, 07 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 07 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Jewelry, cash stolen millions from four homes
चोरी - फोटो : अमर उजाला
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव पीरनगर सूदना में बुधवार की रात चोरों ने चार घरों में धावा बोला। सभी घरों के परिजन छत पर सो रहे थे। सेफ व अलमारी का ताला तोड़कर चोर चारों घरों से करीब 5.25 लाख रुपये नगद व सात लाख के जेवर समेट ले गए। सुबह परिवार के लोग छत से नीचे आए तो सामान बिखरा देख सन्न रह गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों को जल्द वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया। गांव पीरनगर सूदना निवासी करतार सिंह बुधवार की रात परिवार समेत छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन


रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुसे। कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नगद व करीब एक लाख के जेवर उठा ले गए। पड़ोस के देवराज के मकान से 75 हजार रुपये नगद व लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव से बाहर स्थित धर्म सिंह के मकान में धावा बोलकर जमीन खरीदने के लिए रखे तीन लाख रुपये नगद, एक कंप्यूटर, 15 हजार के चांदी के जेवर समेट ले गए। यहां से कुछ दूर पर पवन के मकान से एक लाख नगद व करीब ढाई लाख के जेवर समेट ले गए।

बृहस्पतिवार की सुबह जब परिवार के लोग अपनी-अपनी छत से उतरकर आए तो सामान बिखरा देख सन्न रह गए। चार घरों में चोरी की सूचना मिलने पर देहात पुलिस ने गांव पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। सीओ सिटी विशाल यादव का कहना है कि मामले की तहरीर मिलते ही जांच शुरू करा दी गई है।


जल्द ही चारों चोरी का खुलासा हो जाएगा। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि रात करीब 3:30 बजे दूधियों ने चार-पांच बदमाशों को गांव से बाहर जाते देखा गया था, लेकिन उन्होंने समझा कि गांव का ही कोई होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed