फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Inspector shot accident.

स्टंट करने पर टोका तो मारी थी दरोगा को गोली

Mon, 18 Jul 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 18 Jul 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Inspector shot accident.
सुखवीर हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

दरोगा सुखवीर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हथियार सहित दबोच कर हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने खुलासा किया है कि दरोगा की हत्या शराब के नशे में धुत बाइक सवार दो युवकों ने स्टंट करने से रोकने पर की थी।

विज्ञापन


अब पुलिस हत्या के मुख्य आरोपी और उसकी बुलेट बाइक की तलाश में जुटी है। एसपी ने गुडवर्क करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने बताया कि मूलरूप से सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के सिरोधन गांव निवासी दरोगा सुखवीर सिंह यादव बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाने में तैनात थे।
विज्ञापन


23 जून की रात करीब 9:30 बजे वह बाइक से ड्यूटी से अपने गांव लौट रहे थे। तभी मोदीनगर रोड पर वकील के भट्ठे के पास बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि इस वारदात को बुलेट बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि जांच में गोयना निवासी एक युवक का नाम सामने आया। उसके खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद और दिल्ली में चोरी, धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हैं।

उसकी धरपकड़ के लिए टीम लगी हुई थी। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दीपक ट्रांसपोर्ट नगर के पास बदनौली की ओर जाने वाले रेलवे फाटक पर खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी दीपक को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ घटना की रात बदनौली ठेके पर शराब पीकर स्टंट करते हुए घर लौट रहा था। तभी रास्ते में दरोगा सुखवीर सिंह ने उनसे ढंग से बाइक चलाने की हिदायत दी।

इस बात पर बुलेट पर पीछे बैठे साथी ने दरोगा के पास में बाइक लगवाकर उसे गोली मार दी थी। 24 जून को अखबारों में जब खबर प्रकाशित हुई तो व भागकर हरिद्वार चला गया था।

एसपी ने बताया कि दीपक के पास मिले हथियार को विधि प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है ताकि पता चल सके कि गोली इसी हथियार से चलाई गई है अथवा नहीं। पकड़ा गया आरोपी आसपास के जिले का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस बुलेट बाइक और फरार साथी की तलाश में जुटी है।


एसपी ने गुडवर्क करने वाले एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव, दरोगा जयपाल सिंह रावत, दरोगा संजय कुमार, कांस्टेबल रणधीर सिंह, विष्णु प्रताप, रणवीर सिंह मौतला, जयवीर सिंह भड़ाना, मुकेश कुमार और मुकेश कुमार शर्मा को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed