{"_id":"57c6f3904f1c1bbe122cbc40","slug":"inspector-out-on-patrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा गश्त पर निकलें, वारदात बढ़ी तो नपेंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा गश्त पर निकलें, वारदात बढ़ी तो नपेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 31 Aug 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में मंगलवार की रात हुई अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने जिले में लूट व चोरी आदि की वारदातों के बढ़ने पर थानेदारों की क्लास ली। उन्होंने इन घटनाओं की समीक्षा करने और संबंधित दरोगाओं पर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
साथ ही थानेदारों को हिदायत दी है कि थाना स्तर से ही कांस्टेबिलों की समस्या का समाधान कराया जाए। बैठक में एसपी अलंकृता सिंह ने कहा कि जिले में आए दिन लूट और चोरी की घटनाएं हो रही है, इसे तुरंत रोका जाए।
विज्ञापन
इसके लिए थानेदार अपने अपने क्षेत्रों में पड़ने वाली पुलिस चौकी पर तैनात दरोगाओं से गश्त पर रहने के आदेश दें। लूट और चोरी की घटनाओं की वह स्वयं समीक्षा करेंगी और जिस चौकी क्षेत्र में इन वारदातों की अधिकता पाई जाएगी, उस दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि डीजीपी ने आठ दिन में कांस्टेबिलों को साप्ताहिक छुट्टी के जो आदेश दिए हैं, उनका थाना स्तर से ही समाधान कराया जाए। कांस्टेबिलों को किसी भी तरह से परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होगा। इस चुनाव की तैयारी में पुलिसकर्मी अभी से जुट जाए। संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों की लिस्ट बनाई जाए,
ताकि चुनाव के दौरान वहां अधिक पुलिस बल तैनात किया जा सके। एसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया।