{"_id":"b1b79984d018f3fb159c8c1b24667366","slug":"in-lieu-of-lenses-doctor-recover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंस के एवज में डॉक्टर ने की वसूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लैंस के एवज में डॉक्टर ने की वसूली
अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 18 Nov 2015 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेत्र लैंस की एवज में डॉक्टर मरीजों से वसूली कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नगर के देवलोक कालोनी निवासी एक व्यक्ति के साथ मेरठ अस्पताल के चिकित्सकों ने किया है।
पीड़ित ने सीएमओ और प्रशासनिक अफसरों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। देवलोक कालोनी निवासी विरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी आंखों में मोतियाबिंद था।
इसका ऑपरेशन कराने के लिए वह मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे। चिकित्सकों से उन्होंने अच्छी गुणवत्ता का लैंस डालने की बात कही थी।
लैंस के एवज में चिकित्सकों ने उनसे 20 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित मरीज के पुत्र सुमत शिशौदिया (जनता दल यूनाईटेड छात्रसंघ प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष)का आरोप है कि जब उन्होंने डॉक्टरों से लैंस का बिल मांगा तो चिकित्सक उन्हें गुमराह करने लगे।
विज्ञापन
सख्ती से बिल मांगने पर उन्हें दो-दो फर्जी बिल थमा दिए गए। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर चिकित्सकों ने उसके पिता और उसे भुगत लेने की धमकी दी है।
पीड़ित पक्ष ने हापुड़ सीएमओ व प्रशासनिक अफसरों से शिकायत कर डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की।
फिलहाल उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -डॉ.सुभाष चंद गुप्ता, सीएमओ