{"_id":"5820b48b4f1c1b067fb38274","slug":"ht-line-vulnerable-death-lineman","type":"story","status":"publish","title_hn":" एचटी लाइन के चपेट में आकर लाइनमैन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचटी लाइन के चपेट में आकर लाइनमैन की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
लाइनमैन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजलीघर पर काम करने के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आकर संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत हो गई। मृतक के भाई ने थाने में तहरीर दी है। सिंभावली के बड़े बिजलीघर से होकर बहादुरगढ़ को आ रही सिटी लाइन में सोमवार की सुबह काम चल रहा था।
विज्ञापन
करीब नौ बजे संविदाकर्मी लाइनमैन दीपक (25) पुत्र महीपाल निवासी बड़कौली रोड निकट विशाल सिनेमा बड़ौत लाइन पर चढ़ा हुआ था। काम करने के दौरान उसका हाथ पास से गुजर रही एचटी लाइन से छू गया।
विज्ञापन
इससे वह बुरी तरह झुलसकर जमीन पर गिर गया। दीपक ने चिकित्सक के पास ले जाने से पहले ही मौके पर दम तोड़ दिया। बिजलीघर में मौजूद कर्मियों समेत लाइन पर काम कर रहे मजदूरों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
मृतक के भाई दिनेश ने थाने में तहरीर दी है। एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।