फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   house burned.

संदिग्ध हालात में घर में लगी आग

Sat, 26 Dec 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 26 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
house burned.
 देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर में शनिवार सुबह एक मकान में आग लग गई। घटना के वक्त मकान मालिक घर पर नहीं था। उसने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन


 भीमनगर निवासी बालक राम मजदूरी करता है। वह शनिवार सुबह घर में ताला लगाकर गोशाला में चारा डालने गया था। तभी घर के पास खेल रहे बच्चों ने घर से आग की लपटें निकलती देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घर का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया। घर में रखा अधिकतर सामान जल गया। बालक राम ने बताया कि घर में रखे नौ हजार रुपये, कपड़े, बर्तन, घर में रखा सभी सामान जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने रंजिश में किसी द्वारा आग लगाने का आरोप लगाया है। बालकराम ने बताया कि आग की जानकारी देने के लिए कई बार पुलिस को फोन किया, लेकिन कोई भी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed