फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Havoc on the complaint of ration dealers.

राशन डीलर की शिकायत पर दबंगों का कहर

Sat, 11 Jun 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 11 Jun 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
Havoc on the complaint of ration dealers.
घर में घुसकर महिलाओं से की मारपीट - फोटो : अमर उजाला

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सैना में राशन डीलर की शिकायत करने पर एक परिवार पर दबंगों ने शुक्रवार को जमकर कहर ढाया। घर में मौजूद महिलाओं से बदसलूकी की, फिर मारापीटा। इस मारपीट में एक गर्भवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक रामनयन यादव ने सिंभावली पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे गांव सैना के ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने पिछले दिनों गांव के राशन डीलर के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद गांव में एक टीम जांच के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच होने से राशन डीलर गांव के लोगों से रंजिश रखने लगा। जांच टीम के जाने पर राशन डीलर ने अपनी दुकान खोली और सारा राशन बिखेर दिया। इसके बाद शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गया।

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई में चालान कर दिया था। तभी से राशन डीलर शिकायत करने वालों से रंजिश रखता है। शुक्रवार को गांव निवासी जमशेद अपने भाई जुबैर, जावेद के साथ कही बाहर गया था।

तभी राशन डीलर के असलहे से लैस कुछ दबंग लोग घर में घुस गए। घर में मौजूद जुबैर की पत्नी रिहाना और जावेद की गर्भवती पत्नी साजदा ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। इस मारपीट में साजदा को गंभीर चोट आई हैं।


शोर सुनकर लोगों को आता देखकर हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। गंभीर रूप से घायल साजदा को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शन करने वालों में जमशेद, तसलीम, आशू, मतलूब, हाजी आकिल, तनवीर, हिब्बू, अख्तर, इंसाफ अली, खजानी, उर्मिला, वरीसा, गुलशन, बानो आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed