फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Grocer on the strength of the pistol robbed.

किराना व्यापारी से तमंचे के बल पर लूट

Fri, 22 Jan 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 22 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Grocer on the strength of the pistol robbed.
नगर की पॉश कालोनी राधापुरी में किराना व्यापारी से हथियार बंद दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो थैले लूट लिए। जिसमें 25 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन


बढ़ती लूट की वारदातों से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। बृहस्पतिवार की रात को करीब पौने दस बजे शहर के प्रमुख किराना व्यापारी सुशील पंसारी अपनी दुकान बंद कर राधापुरी स्थित अपने घर जा रहे थे।

जैसे ही वह रेलवे रोड से जैना टाकिज वाली गली में पहुंचे तो बाइक सवार दो हथियार बंद बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनके दो थैले लूट लिए और फरार हो गए।

बताया गया कि बैग में 25 हजार रुपये और दुकान के कीमती कागजात रखे थे। वारदात की सूचना मिलने पर व्यापारी नेता टुक्की राम गर्ग, मनीष कंसल मक्खन, बिजेन्द्र पंसारी, प्रमोद दीवान समेत अनेक व्यापारी मौके पर पहुंच गए थे। लूट की वारदात को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

 
व्यापारी नेता टुक्की राम गर्ग का कहना है कि पुलिस की लचर कार्य प्रणाली से बदमाश बेखौफ हो गए हैं। 7 जनवरी  को व्यापारी के मुनीम से फ्रीगंज रोड पर साढ़े तीन लाख रुपये की लूट हो गई और आज किराना व्यापारी के साथ लूट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर इसी तरह बदमाश वारदातों को अंजाम देते रहे तो व्यापारी का व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। व्यापारियों ने अपर पुलिस अधीक्षक डा.ओपी सिंह से भी मोबाइल फोन पर वार्ता कर बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कराने की मांग की।


सीओ विशाल यादव का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed