फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Gas Agencies On The Target Of Badmash.

गैस एजेंसियों- गोदाम बदमाशों के निशाने पर

Sat, 27 May 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 27 May 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
Gas Agencies On The Target Of  Badmash.
लूट - फोटो : अमर उजाला

बदमाश बिना किसी खौफ के आजकल गैस एजेंसियों के गोदामों को दिन दहाड़े अपना निशाना बना रहे हैं क्योंकि वहां दोपहर बाद वैंडर पैसा जमा करने आते हैं और सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नहीं होता।

विज्ञापन


23 मई को हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में इंडेन गैस के गोदाम पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिन दहाड़े करीब दो बजे धावा बोलकर एजेंसी के कर्मचारियों से 58 हजार रुपये लूटे और फरार हो गये थे। पुलिस इन बदमाशों का पता लगाने में नाकाम रही है।
विज्ञापन


इससे पहले धौलाना की एक गैस एजेंसी के गोदाम से इसी तरह 5 हजार रुपये लूट लिए गये थे। 26 मई को गाजियाबाद जिले के भोजपुर कस्बे में हनापुड़ रोड़ से करीब 300 मीटर की दूरी पर अपराह्न
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने इंडेन गैस के गोदाम पर धावा बोलकर वहां तैनात तीन कर्मचारियों  से 22 हजार रुपये, तीनों के मोबाइल लूट लिए। इतना ही नहीं जाते समय तीन कर्मचारियों के हाथ पैर बांधकर बदमाश बाहर से गोदाम का ताला भी लगा गए।

वहां गनमैन अवकाश पर था तथा सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। कुल मिलाकर इस वारदात में शामिल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। उल्लेखनीय है कि दोनों जिलों की वारदात लगभग एक ही समय पर एक ही अंदाज में हुई है

जिससे माना रहा है कि कोई गैंग ऐसा सक्रिय हुआ है जिसका निशाना गैस एजेंसियों के गोदाम है। पुलिस के लिए इन बदमाशों को पकडना एक चुनौती बना हुआ है। वहीं गैस एजेंसियों के मालिकों की लापरवाही भी सामने आयी है।

दरअसल गैस एजेंसियों के आफिस तो आबादी वाले क्षेत्र में होते हैं लेकिन गोदाम आबादी से काफी दूर वीरान इलाके में होते हैं। ऐसे में वैण्डरों से गोदामों पर पैसा एकत्रित किया जाना तो बदमाशों को लूट का खुला आमंत्रण देना है। इसी का लाभ बदमाश उठा रहे हैं जबकि यह पैसा एजेंसी के कार्यालय पर एकत्रित किया जा सकता है।  


इस संबंध में सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह राठौर का कहना है कि वह पहले ही सभी चौकी प्रभारियों के माध्यम से गैस एजेन्सी के मालिकों को हिदायत दे चुके हैं कि गोदाम पर पैसा एकत्रित नहीं कराएं बल्कि आफिस पर ही पैसा लिया जाए।

उनका कहना है कि गैस एजेंसियों के गोदामों पर वारदात करने वाले गैंग के बारे में सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं। उम्मीद है कि जल्द सफलता मिल जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed