{"_id":"640e93ae30a86ae31c97af78709dac82","slug":"furore-in-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में हंगामा, इंस्पेक्टर को घेरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में हंगामा, इंस्पेक्टर को घेरा
अमर उजाला, गढ़
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से छेड़खानी के मामले में फंसे आरोपी वकील के पक्ष में गढ़ के वकीलों ने बुधवार को बहादुरगढ़ थाने में प्रदर्शन कर इंस्पेक्टर का घेराव किया। वकीलों का आरोप था कि उनके साथी को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। अगर जल्द उसे क्लीन चिट नहीं दी गई तो इसके विरोध में वह बेमियादी भूख हड़ताल करेंगे।
गढ़ के कई वकील बुधवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश गिल और सचिव नरेश कुमार के नेतृत्व में बहादुरगढ़ थाने पर पहुंचे और पुलिस कार्यप्रणाली के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए इंस्पेक्टर वाईके पूनिया का घेराव कर लिया। रामौतार पुंडीर, दीपक कुमार, सुरेंद्र कुमार, नेपाल सिंह, तेजपाल सिंह का आरोप था कि पांच दिन पहले छात्राओं से मनचलों द्वारा की गई छेड़खानी और मारपीट के मामले की पेशबंदी में फर्जी कवायद हो रही है।
इसके तहत कुछ लोगों ने उनके एक वकील साथी को गांव की ही किशोरी से छेड़खानी के फर्जी मामले में नामजद करा दिया है। कैलाश राणा, प्रशांत कुमार, श्रीनिवास, राजवीर सिंह, रामरतन सिंह ने चेतावनी दी कि अगर फर्जी मामले को निरस्त कर उनके बेगुनाह साथी को क्लीन चिट नहीं दी गई, तो इसके विरोध में वह कामकाज ठप कर थाने में बेमियादी भूख हड़ताल करेंगे। उधर, थाने में हंगामा बढ़ते देख इंस्पेक्टर वाईके पूनिया ने वकीलों को आश्वासन दिया कि वह मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे। इस पर वकीलों का गुस्सा शांत हुआ और वह लौट गए।