फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   furore in police station.

थाने में हंगामा, इंस्पेक्टर को घेरा

Wed, 30 Dec 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Wed, 30 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
furore in police station.
  किशोरी से छेड़खानी के मामले में फंसे आरोपी वकील के पक्ष में गढ़ के वकीलों ने बुधवार को बहादुरगढ़ थाने में प्रदर्शन कर इंस्पेक्टर का घेराव किया। वकीलों का आरोप था कि उनके साथी को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। अगर जल्द उसे क्लीन चिट नहीं दी गई तो इसके विरोध में वह बेमियादी भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

 
 गढ़ के कई वकील बुधवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश गिल और सचिव नरेश कुमार के नेतृत्व में  बहादुरगढ़ थाने पर पहुंचे और पुलिस कार्यप्रणाली के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए इंस्पेक्टर वाईके पूनिया का घेराव कर लिया। रामौतार पुंडीर, दीपक कुमार, सुरेंद्र कुमार, नेपाल सिंह, तेजपाल सिंह का आरोप था कि पांच दिन पहले छात्राओं से मनचलों द्वारा की गई छेड़खानी और मारपीट के मामले की पेशबंदी में फर्जी कवायद हो रही है।
विज्ञापन


 इसके तहत कुछ लोगों ने  उनके एक वकील साथी को गांव की ही  किशोरी से छेड़खानी के फर्जी मामले में नामजद करा दिया है। कैलाश राणा, प्रशांत कुमार, श्रीनिवास, राजवीर सिंह, रामरतन सिंह ने चेतावनी दी कि अगर फर्जी मामले को निरस्त कर उनके बेगुनाह साथी को क्लीन चिट नहीं दी गई, तो इसके विरोध में वह कामकाज ठप कर थाने में बेमियादी भूख हड़ताल करेंगे।  उधर, थाने में हंगामा बढ़ते देख इंस्पेक्टर वाईके पूनिया ने वकीलों को आश्वासन दिया कि वह मामले की निष्पक्ष जांच  कराएंगे।  इस पर वकीलों का गुस्सा शांत हुआ और वह लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed