फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Four homes in Buxar robbery.

बक्सर में चार घरों में डकैती

Tue, 05 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Tue, 05 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four homes in Buxar robbery.
सिंभावली क्षेत्र के बक्सर गांव की एक कॉलोनी के चार घरों में सोमवार रात डाका पड़ गया। परिवारों को बंधक बनाकर बदमाश लाखों रुपये के जेवरात और नगदी लूटकर ले गए। पीड़ित परिवारों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बक्सर गांव के इस्लामाबाद की सिमरा कॉलोनी में रहने वाले इमामी खां, फुरकान चौधरी, रुखसाना और सगीर खां के घरों पर सोमवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। डकैतों ने सभी के परिवार के सदस्यों को हथियारों के बल बंधक बना लिया।
विज्ञापन


वे इमामी खां के घर से पांच हजार रुपये, पुत्रवधु के कुंडल, रुखसाना के घर से 21 हजार रुपये, बेटी रेशमा के कुंडल लूट लिए। इसके बाद फुरकान चौधरी के घर में घुसे और वहां से 15 हजार रुपये, मोबाइल सिम कार्ड, सगीर खां के घर से 10 हजार रुपये, मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैती की सूचना पर पुलिस ने रात में ही गांव के आसपास कांबिंग की, लेकिन बदमाश तब तक रेलवे लाइन क्रास कर घने जंगल में भाग चुके थे। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।

मिली तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। रात में ही बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। कॉलोनी में पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाएगी। - डीके त्यागी, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed