{"_id":"577d5a824f1c1bd7497fa5d8","slug":"for-two-years-the-sexual-abuse-pretext-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दो साल तक किया यौन शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर दो साल तक किया यौन शोषण
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
sexual
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही छात्रा के साथ पढ़ने वाले छात्र ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसका यौन शोषण किया। इसके बाद अब शादी करने से इंकार कर दिया। छात्रा ने इस संबंध में यहां सिंभावली थाना व मेरठ के जानी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा मेरठ के एक कालेज में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी। उसी कालेज में पड़ोसी गांव का एक छात्र भी पढ़ाई कर रहा था। दोनों में दोस्ती होने के बाद प्रेम संबंध हो गया। इस बीच छात्र ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन
इसके बाद अब विवाह करने से इंकार कर दिया। पीड़ित छात्रा ने सिंभावली समेत मेरठ के जानी थाने में दी तहरीर में यह आरोप भी लगाया है कि गर्भवती होने पर उस युवक ने एक नर्सिंग होम में ले जाकर गर्भपात करा दिया था। उधर, एसओ एनके शर्मा का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन