फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fire burns crockrey showroom.

क्रॉकरी शोरूम में लगी आग, हड़कंप

Sun, 22 Nov 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 22 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
fire burns crockrey showroom.
 शहर के प्रमुख गोल मार्केट में रविवार तड़के शार्ट सर्किट से एक क्रॉकरी शॉप में  आग लग गई। कुछ ही देर में आग से दुकान के ऊपर बने मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


आसपास के दुकानदारों ने सबमर्सिबल आदि चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि दमकल की दो गाड़ियों के पहुंचने से आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग से लाखों रुपये की नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


उधर, सूचना के बाद भी पुलिस और फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।

गोल मार्केट निवासी अनुज की किचन एं्पोरियम के नाम से छज्जूमल की धर्मशाला के पास क्रॉकरी का शोरूम है। शोरूम पर उनका भाई बराही मोहल्ला निवासी मनोज भी बैठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे दुकान के ऊपर बने मकान में सो रहे अनुज ने दुकान से धुआं निकलता देखा तो मनोज को सूचना दी। घटना की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed