{"_id":"5829dd264f1c1bd53b8fdf17","slug":"farmers-iassault-minor-disputes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में किसान पर किया हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में किसान पर किया हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 14 Nov 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
किसान पर किया हमला
- फोटो : Demo Pic
कार्तिक पूर्णिमा मेले में जाने से मना करने पर हुए विवाद में पड़ोसी ने किसान पर हमला कर दिया। किसान ने आरोपी को नामजद कर तहरीर दी है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी दीपक ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
जिसमें उल्लेख किया गया है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने रविवार को उसके साथ कार्तिक पूर्णिमा मेले में चलने के लिए कहा। दीपक का आरोप है कि मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए अभद्रता करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया, लेकिन देर रात आरोपी दीवार फांदकर उसके घर में घुस गया और उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी छत से कूद कर भाग गया।
विज्ञापन
दीपक ने आरोपी को नामजद करते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसओ आरके शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है।