{"_id":"5942a7304f1c1b03388b4642","slug":"dowry-killed-three-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए तीन बहुओं की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए तीन बहुओं की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
बेटियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के तीन अलग-अलग गांवों की विवाहित युवतियों की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। दो मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सिंभावली थाना क्षेत्र के लुहारी गांव निवासी नन्हें जाटव ने अपनी बेटी 25 वर्षीय पूनम की शादी 6 वर्ष पहले खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव कैली निवासी जयचंद जाटव के पुत्र हेमराज के साथ की थी। 13 जून को पूनम संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई थी। आनन फानन में उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका के पिता नन्हें ने खरखौदा थाने में पूनम की दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जलाकर मारने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में पति हेमराज, ससुर जयचंद, सास केला, देवर राहुल, और पड़ौसी संजय को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव वझीलपुर निवासी लच्छेराम पुत्र गोविंद ने अपनी बेटी पूजा (20) का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव खडख़ड़ी निवासी युवक के साथ किया था। 14 जून की सुबह संदिग्ध हालत में घर के अंदर पूजा का शव पंखे से लटका मिला।
आनन फानन परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे पंखे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों को वझीलपुर में इस घटना की सूचना मिली तो वहां कोहराम मच गया। मृतका के पिता लच्छेराम ने खरखौदा थाने में दी तहरीर दी है।
आरोप लगाया है कि उसकी बेटी पूजा का दहेज के एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर उत्पीड़न किया जाता था। ससुराल वालों ने फंदा लगाकर उसकी हत्या की है। तहरीर में मृतका के पति, सास, जेठ व ननद को नामजद किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच किठौर सर्किल के सीओ करेंगे।
सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट निवासी इरशाद के बेटे जावेद की शादी 2 दिसंबर 2012 को गाजियाबाद के गांव मसूरी निवासी अकरम की बेटी महजबीं उर्फ भूरी के साथ हुई थी। वह गर्भवती थी और दो बेटियों की मां भी थी। बुधवार देर रात भूरी की तबियत अचानक बिगड़ गई।
उसके पति ने मेरठ के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती करवाया। वहां बृहस्पतिवार तड़के उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता अकरम ने आरोप लगाया है कि पति समेत उसके परिवार वाले भूरी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
ससुरालिये मायके से पांच लाख रुपये और सेंट्रो कार लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी न होने पर साजिश के तहत जहर खिलाकर भूरी की हत्या कर दी गई।
एसओ दीक्षित त्यागी ने बताया कि मृतका महजबीं उर्फ भूरी के पिता अकरम ने दामाद जावेद, सास मिजरा, ससुर इरशाद, देवर असद, ननद शाहरून और शाहीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट लिखाई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।