{"_id":"57ee942c4f1c1bcb4b573d22","slug":"divyanga-died-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में काम पर गए दिव्यांग की संदिग्ध हालत में मौत हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में काम पर गए दिव्यांग की संदिग्ध हालत में मौत हुई
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 30 Sep 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में काम पर गए दिव्यांग युवक की संदिग्ध हालत में शुक्रवार को मौत हो गई। उसका शव पड़ोस के गांव के तालाब में पड़ा मिला है। शव पर चोट के निशान हैं। परिजन हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
ब्रजघाट रिपोर्टिंग चौकी के गांव अल्लाबख्शपुर निवासी इसहाक अब्बासी का 34 वर्षीय बेटा शकील का एक पैर खराब था। वह मजदूरी कर परिवार की गुजर बसर करता था। बृहस्पतिवार सुबह जंगल में काम करने गया था,
विज्ञापन
लेकिन वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह उसकी तलाश की गई तो गांव बागड़पुर के तालाब में शव पड़ा मिला। उसके दोनों कानों के नीचे किसी धारदार हथियार से वार किए गए थे।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि शकील की हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंका गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक तीन बच्चों का पिता था। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह का कहना है कि मृतक अपाहिज होने के साथ ही मानसिक तौर पर कमजोर था। उसकी मौत तालाब में डूबने से हुई लगती है। असल हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सामने आएगी