{"_id":"5946c5644f1c1b49028b479a","slug":"diamond-ring-loot-bidi-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ी व्यापारी से दिनदहाड़े हीरे की अंगूठी लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीड़ी व्यापारी से दिनदहाड़े हीरे की अंगूठी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार सुबह मंदिर से लौटते समय बीड़ी व्यापारी से हीरे की अंगूठी लूट ली और भाग गए। इस वारदात से नगर में सनसनी फैल गई। पीड़ित व्यापारी भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के रिश्तेदार बताए गए हैं। मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की पॉश कालोनी राधापुरी में बुजुर्ग बीड़ी व्यापारी महेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की सुबह करीब नौ बजे वह पैदल ही रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर दर्शन के लिए गए थे।
विज्ञापन
मंदिर से घर लौटते समय अभिनंदन बैंक्वेट हाल के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने धक्का मारकर उन्हें सड़क किनारे नाले में गिरा दिया। इसके बाद बदमाश व्यापारी को निकालने के बहाने उनके पास गए और हाथ से हीरे की अंगूठी खींचकर रेलवे स्टेशन की ओर भाग गए।
विज्ञापन
व्यापारी से हीरे की अंगूठी लूटने की खबर शहर में आग की तरह फैल गयी। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा शहर की नाकेबंदी भी की गयी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
सूचना पाकर अनेक व्यापारी एकत्र होकर पीड़ित के घर पहुंचे और वहां से कोतवाली पहुंच पुलिस के समक्ष नाराजगी जाहिर की। व्यापारियों का कहना था कि पुलिस क्राइम कंट्रोल में पीछे है। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी से तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के आदेश कर दिए हैं। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।