फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Deadly attack on Dhaba operator.

घर में घुसकर ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला

Thu, 15 Jun 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 15 Jun 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Dhaba operator.
गोली मारी - फोटो : demo pic

गढ़ के गांव अल्लाबख्शपुर में बुधवार रात को बाइक सवार हमलावरों ने घर में घुसकर आंगन में सो रहे ढाबा संचालक पर फायरिंग कर दी। तीन गोली लगने से गंभीर रूप में घायल ढाबा संचालक को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


यूपी परिवहन निगम से अनुबंधित यात्री प्लाजा ढाबे के संचालक फिरोज खान बुधवार की रात में करीब पौने 11 बजे ढाबे के कामकाज से निपटने के बाद हाइवे किनारे स्थित अपने घर पहुंचे थे। खाना खाने के बाद वह मकान के आंगन में सो रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे एक बाइक घर के बाहर आकर रुकी और उस पर सवार दोनों लोग सीधे घर के अंदर चले गए। उन्हें देख पत्नी सज्जो ने शोर मचाया, तो आंगन में सो रहे ढाबा संचालक की नींद खुल गईं। आनन फानन में वो खड़े होकर एक युवक से चिपट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बाइक से आए लोगों ने जान से मारने की नियत से उन पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। शोर सुनकर परिजन और आसपास में रहने वाले लोग दौड़ पड़े,। लोगों को आता देख हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

घायल ढाबा संचालक को उनका बेटा आरिफ, भाई साजिद, जाकिर आनन फानन में गढ़-चौपला के एक नर्सिंग होम को ले गए। यहां हालत नाजुक होती देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। खबर मिलते ही महिलाओं बच्चों समेत सैकड़ों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई और घटना पर नाराजगी जताने लगी।

पूर्व प्रधान फारूख खां, इरफान चौधरी, चेयरमैन हसनैन ने बताया कि जानलेवा हमले में ढाबा संचालक फिरोज खान को कंधा, कोख और जांघ में तीन गोली लगी हैं। गोली बाहर निकालने के लिए चिकित्सक ऑपरेशन करने में जुटे हैं।

इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि हमले में घायल ढाबा संचालक का मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अल्लाबख्शपुर निवासी शाहजहां ने गांव के पास ही हाईवे किनारे यूपी और उत्तराखंड रोडवेज का अनुबंधित ढाबा चलाने वाले दो भाइयों शादाब और शहजाद निवासी गढ़ के खिलाफ तहरीर दी है।

उन्होंने दोनों भाइयों पर पति फिरोज खान पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

ढाबा संचालक फिरोज खान ने गढ़ खादर के जंगल में बटाईदार बुद्घप्रकाश से अपने खेत में दस बीघा तोरी की फसल बुआई थी। इस पर करीब दो लाख की रकम खर्च हुई थी। लेकिन एक सप्ताह पहले रात के अंधेरे में अज्ञात लोगों ने सारी फसल को जड़ से उखाड़कर पूरी तरह बर्बाद कर दिया था।


जानलेवा हमले में घायल हुए ढाबा संचालक फिरोज खान की बाइक को 25 सितंबर 2015 की रात में हाईवे स्थित स्याना चौपला पर एक गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। इससे गंभीर चोट आने के साथ ही उनका एक पैर भी कट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed