{"_id":"56f022634f1c1bcb0df14d42","slug":"crushed-by-a-tractor-killing-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपलैडा गांव में घर के बाहर बहन के साथ खेल रहे एक मासूम बच्चे को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सोमवार सुबह 10 बजे कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने ट्रैक्टर चालक दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पिपलैडा गांव मुस्बीन ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा साहिल (4.5) और बेटी आयशा घर के बाहर गली में बच्चों के साथ खेल रहे थे। तभी ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली वहां से गुजरी। चालक की लापरवाही से ट्रैक्टर साहिल के ऊपर चल गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मासूम की मौत की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को फोन पर दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया और साहिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर गांव का ही रहीस पुत्र जमील चला रहा था।
विज्ञापन