फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Couple killed accident.

गंगा में डुबकी लगाकर लौट रहे दंपति की हादसे में मौत

Sat, 24 Jun 2017 08:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 24 Jun 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
Couple killed accident.
हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामनगर के एक युवा दंपति की गंगा स्नान कर लौटते समय हापुड़ बाईपास पर हादसे में मौत हो गई। दपंति दिल्ली रोड पर अर्जुननगर में रहते थे। जानकारी के अनुसार मूलरूप से श्यामनगर निवासी कृष्ण शर्मा (35) पुत्र जय प्रकाश अर्जुन नगर में परचून की दुकान चलाते थे।

विज्ञापन


वह कुछ समय से गांव की बजाए परिवार के साथ यहां भी रहने लगे थे। शनिवार तड़के कृष्ण शर्मा अपनी पत्नी नीतू के साथ बाइक से गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट गए थे। लौटते समय करीब नौ बजे जब दोनों एनएच-24 के हापुड़ बाईपास से बुलंदशहर रोड कट के पास पहुंचे।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक डिवाइडर से टकराकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां नीतू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उसके पति कृष्ण को दिल्ली रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में कृष्ण ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक दंपति के पुत्र व एक पुत्री हैं।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। देहात थाना अध्यक्ष पंकज लवानिया ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आयी है।


कृष्ण के बड़े भाई प्रवीन की भी मौत कुछ वर्ष पहले हार्टअटैक से हो चुकी है। कुछ वर्ष पूर्व हापुड़ में तहसील चौपला पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, जिसमें कृष्ण के बड़े भाई प्रवीन की फोटो स्टेट की दुकान को गिरा दिया गया। इस सदमे में प्रवीन की मौत हो गयी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed