फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Councilor husband assaulting and looting.

घर में घुसकर सभासद पति से मारपीट और लूटपाट

Mon, 31 Oct 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 31 Oct 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
Councilor husband assaulting and looting.
लूट - फोटो : amar ujala

थाना कोतवाली क्षेत्र के कोटला मेवातियान निवासी सभासद रीना जाटव के घर में घुसकर कुछ युवकों ने तोड़फोड़ की और उनके पति से मारपीट की। विरोध करने पर युवकों ने सभासद पति की जेब से 1200 रुपये लूट लिए और हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए।

विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है। कोटला मेवातियान निवासी रीना जाटव वार्ड 16 से सभासद हैं। रविवार को दीपावली पर वह अपने पति अशोक व बच्चों के साथ घर पर थीं,
विज्ञापन


तभी मोहल्ले के ही कुछ युवक घर में घुस आए। युवकों ने उनके पति अशोक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के विरोध पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फायरिंग करते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक ने बताया कि आरोपी उनकी जेब में रखे 1200 रुपये भी लूट ले गए। वहीं, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed