{"_id":"58404cc14f1c1b0f1ede7779","slug":"child-killed-by-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े जाने के डर से चोरों ने की बच्चे की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़े जाने के डर से चोरों ने की बच्चे की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 01 Dec 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने की बच्चे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेन बाजार से मोहल्ला मिर्धापाड़ा को जाने वाले रास्ते पर बृहस्पतिवार शाम एक घर में चोरी कर रहे बदमाशों ने राज खुलने के डर से 10 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान बच्चा ट्यूशन पढ़कर घर लौटा था।
विज्ञापन
शाम सात बजे बच्चे के माता-पिता घर लौटे तो बच्चे को मृत पड़ा देख उनके होश उड़ गए। गढ़ के मेन बाजार से होकर मोहल्ला मिर्धापाड़ा को जाने वाले रास्ते पर रहने वाले कुंवरसैन खागी का बेटा ललित सैनी (10) बाल विद्यालय में तीसरी क्लास का छात्र था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रोज की तरह ललित ट्यूशन पढ़कर बृहस्पतिवार देर शाम घर लौटा था। संभवत: घर में कुछ चोर चोरी कर रहे थे। उन्होंने नजर पड़ते ही राज खुलने के डर से बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
करीब सात बजे बच्चे के माता-पिता जंगल से घर लौटे तो सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा देख उनके होश उड़ गए। कुंवरसैन और उनकी पत्नी ने ललित को कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो ललित चारपाई पर मृत हालत में पड़ा हुआ था। उसकी गर्दन में कपड़े का फंदा लगा था। सरेशाम हुई इस वारदात से नगर में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
उधर, एसआई हिरेंद्र सिंह का कहना है कि मौके पर घर का सामान अस्त व्यस्त हालत में पड़ा मिला। इससे चोरी करने के दौरान बच्चे के आने पर चोरों द्वारा उसकी हत्या किए जाने की आशंका है।