{"_id":"579f5cb64f1c1b63242b8f1a","slug":"chen-fled-punk-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर जा रही महिला से चेन झपटकर भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर जा रही महिला से चेन झपटकर भागे बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 01 Aug 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
चेन स्नैचर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरात्रि पर मंदिर जा रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन झपटकर भाग गए। सोमवार तड़के हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पन्नापुरी निवासी शकुंतला सोमवार तड़के सबली मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए पैदल जा रही थीं। तभी भगवानपुरी के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट लिया।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने पर पीड़ित महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। हालांकि इस संबंध में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
एसओ देहात दीक्षित त्यागी का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।