{"_id":"58d54c1d4f1c1b61371a2255","slug":"cheating-the-girl-after-love-and-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव और मैरिज के बाद युवती को मिला धोखा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव और मैरिज के बाद युवती को मिला धोखा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 24 Mar 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
युवती
- फोटो : अमर उजाला
लव और मैरिज के बाद धोखा मिलने से आहत युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर पति और उसके परिजनों पर लाखों की रकम समेत जेवरात हड़पकर घर से खदेड़ने का आरोप लगाया है। जनपद बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में रहने वाली अफसाना कुरैशी ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है,
विज्ञापन
जिसमें उल्लेख किया है कि करीब एक साल पहले दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदार के घर जाने के दौरान डग्गामार बस पर कंडक्टर समर चौधरी निवासी अठसैनी से उसकी मुलाकात हो गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान मोबाइल नंबर का लेनदेन होने पर दोनों के बीच होने वाली बातचीत इश्क में बदल गई और फिर सात माह पहले दोनों ने परिजनों की मर्जी के बिना कोर्ट में शादी कर ली। अफसाना कुरैशी का कहना है कि वह तभी से गांव अठसैनी में रहती आ रही थी,
विज्ञापन
लेकिन पति समर चौधरी अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे कई दिनों से तंग और प्रताड़ित करता आ रहा था। जिसने परिजनों के साथ मिलकर शुक्रवार की सुबह बेरहमी से मारपीट कर उसे घर से खदेड़ दिया
और मायके से लाई गई दो लाख की रकम समेत सोने-चांदी के जेवरात हड़प लिए हैं। पीड़िता ने पति समेत उसके परिवार से जुड़े सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई कराए जाने की गुहार लगाई है।
एसआई हरिनंदन शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कराई जा रही है, जिसमें सच्चाई सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।