{"_id":"575c21b64f1c1b507e9c5a3d","slug":"cash-jewelry-thief-usurped","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर वाले सोते रहे चोर नगदी-जेवर ले उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर वाले सोते रहे चोर नगदी-जेवर ले उड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 11 Jun 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में शुक्रवार की रात घर वाले छत पर सोते रहे, चोर नगदी व जेवर समेत कई लाख का सामान समेट ले गए। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, ग्रामीणों ने घटना का खुलासा न होने पर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है। गांव रसूलपुर निवासी कालू पुत्र गजराज शुक्रवार की रात परिवार के साथ छत पर सो रहा था। रात में किसी समय चोर मकान की दीवार फांदकर अंदर घुसे।
विज्ञापन
कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर तकरीबन 1.60 लाख रुपये नगद और 10 तोले सोने का जेवर पार कर दिया। शनिवार की सुबह घर वाले सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन
शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर जायजा लिया और वारदात का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
गांव में रात्रि गश्त के लिए चौकी प्रभारी कुचेसर रोड चौपला को निर्देश दिए गए है। गौरतलब है कि गांव में दो दिन पहले एक ही रात में चार घरों में चोरी हुई थी। ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों से गांव वालों में आक्रोश है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही इन वारदातों का खुलासा न होने पर थाने का घेराव किया जाएगा।