{"_id":"583c75354f1c1bb412de5655","slug":"car-stoppedway-avilion-after-beating-raided","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में कार रोककर मारपीट के बाद मंडप में धावा बोला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते में कार रोककर मारपीट के बाद मंडप में धावा बोला
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव अचपलगढ़ी में कुछ असमाजिक तत्वों ने रास्ते में कार रोककर एक युवक के साथ मारपीट की। उसके बाद असामाजिक तत्व विवाह स्थल पर पहुंचे जहां दो अन्य लोगों के साथ मारपीट कर एक महिला से चेन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने मामले की शिकायत एएसपी से की है। जानकारी के अनुसार 27 नवंबर को अचपलगढ़ी निवासी मूलचंद की बहन पूजा की शादी थी। वह अपनी बहन को लेने के लिए ब्यूटी पार्लर जा रहा था।
विज्ञापन
तभी कुछ युवकों ने कार रोककर उसके साथ मारपीट की। साथ ही कार के शीशे भी तोड़ दिए। उसके बाद वह जैसे तैसे वहां से जान छुड़ाकर निकला।
थोड़ी देर बाद ही ये युवक विवाह स्थल पर पहुंच गए।
जहां उन्होंने उसके रिश्तेदार नरेश व गजेंद्र के साथ मारपीट की। मारपीट में दोनों घायल हो गए। इस बीच आरोपी एक महिला कविता से भी चेन लूटकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पिलखुवा पुलिस से की गई।
विज्ञापन
लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत एएसपी से की गई।एएसपी रामनयन यादव का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।