{"_id":"7f853220a9204eb6e0cf056208c6358d","slug":"car-riders-miscreants-looted-canter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने कैंटर लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने कैंटर लूटा
अमर उजाला, पिलख्ाुवा
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार बदमाशों ने सोमवार रात करीब दो बजे हाईवे पर गढ़ की ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में बैट्री से भरा कैंटर लूट लिया। इसके बाद बदमाश चालक, क्लीनर को बंधक बनाकर हापुड़, पिलखुवा की सीमा पर निजामपुर के पास फेंककर फरार हो गए।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही तीनों थानों की पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार सोमवार रात पटना बिहार निवासी नीतिश कुमार पुरानी बैट्री से भरा कैंटर लेकर पटना से दिल्ली जा रहा था। रात करीब दो बजे तीन कार सवार बदमाशों ने गढ़ की ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में ओवरटेक कर बैट्री से भरे कैंटर को रोक लिया।
इसके बाद दो बदमाश तमंचा लेकर कैंटर में सवार हो गए और बैट्री समेत कैंटर लूट लिया। बदमाशों ने चालक क्लीनर से मोबाइल फोन भी लूटा और फिर उन्हें नेशनल हाईवे पर हापुड़, पिलखुवा कोतवाली की सीमा निजामपुर के पास फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही हापुड़, पिलखुवा और गढ़ पुलिस में हड़कंप मच गया। तीनों थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। रातभर बदमाशों की इधर उधर तलाश की लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। सीओ पिलखुवा डॉ प्रवीन रंजन ने बताया कि घटना गढ़ की ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में घटित हुई है। गढ़ पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।