फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Burglars reconstructed doctor house.

चोरों ने खंगाला डॉक्टर का घर

Tue, 19 Jul 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 19 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Burglars reconstructed doctor house.
डॉक्टर का घर में ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और कैश उड़ाया - फोटो : अमर उजाला

देहात थाना क्षेत्र के कविनगर मोहल्ले में रहने वाले एक चिकित्सक के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के दौरान चिकित्सक अपने गांव गए हुए थे। मंगलवार सुबह घर लौटने पर उन्हें जानकारी हुई।

विज्ञापन


कविनगर में डॉ. प्रमोद कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। दो दिन पहले वह अपनी पत्नी मंजू और बच्चों के साथ अपने गांव अयादनगर में धान की फसल देखने गए हुए थे। रात में किसी समय चोर मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए
विज्ञापन


और अलमारी से सोने के कुंडल, सोने की चेन, अंगूठी और करीब 60 हजार रुपये के चांदी के आभूषण व दस हजार रुपये कैश चुरा ले गए। मंगलवार सुबह जब चिकित्सक परिवार सहित घर पहुंचे तो दरवाजों और आलमारी का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित चिकित्सक ने थानेे में तहरीर दी है। एसओ देहात दीक्षित त्यागी ने कहा कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चंडी चौराहे के पास तौलिया खरीदने के लिए रुके दंपति को चोरों ने चूना लगा दिया। कार का शीशा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।


मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दिल्ली के शाहदरा निवासी शेखर अपनी पत्नी दीपा के साथ मुरादाबाद रिश्तेदारी में गए थे। वहां से लौटते वक्त वह चंडी चौराहे के पास तौलिया खरीदने के लिए रुक गए। जब खरीददारी करने के बाद दोनों कार के पास पहुंचे तो कार का शीशा टूटा देखकर दंग रह गए।

कार के अंदर रखा लैपटॉप गायब था। शेखर ने बताया कि उसके लैपटॉप की कीमत 35 हजार रुपये थी। कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed