{"_id":"5946c61d4f1c1b2d7c8b4759","slug":"breaking-the-brother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":" शादी में आए बहनोई को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में आए बहनोई को बंधक बनाकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
बंधक बनाकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
गांव सलारपुर में साले की शादी में आए बहनोई को शनिवार रात रिश्ते के दो सालो ने कमरे में बंद कर धुनाई कर दी। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर तहरीर दी है। जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव धनियावली निवासी राजू ने रविवार को बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि रविवार को गांव सलारपुर निवासी उसके साले की बारात जानी है।
विज्ञापन
शनिवार को हुए सगाई समारोह समेत अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए वह शनिवार सुबह सलारपुर पहुंच गया। राजू का आरोप है कि देर शाम उसके रिश्ते में लगने वाले दो सालो के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इससे गुस्साए आरोपियों ने रात में उसे एक कमरे में बंद कर दिया और मारपीट की।
विज्ञापन
इसके बाद उसे कमरे में ही बंद कर आरोपी मौके से भाग निकले। रविवार सुबह शोर मचाने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला। पीड़ित ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ महावीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन