{"_id":"0339120254bc5b7a09706c3678a0a5cb","slug":"boyfriend-had-left-her-family-s-home-said-brace-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के घर युवती को छोड़ गए परिजन, बोले-संभालो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के घर युवती को छोड़ गए परिजन, बोले-संभालो
अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 18 Nov 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना क्षेत्र के दो मोहल्लों में मंगलवार को एक अजीब घटना हो गई। दो मोहल्ले के युवक और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
मंगलवार को युवक के घर पर सुबह युवती को छोड़ गए। जबकि प्रेमी के घर वालों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, हालांकि उनमें समझौता नहीं हो सका।
पुलिस के अनुसार गढ़ रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी एक युवती का जरौठी रोड के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
दोनों के परिजन इसका विरोध कर रहे थे। आरोप है कि मंगलवार को परिजन युवती को युवक के घर छोड़कर चले गए। जब युवक के परिजनों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट भी हुई।
सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने।
एसओ देहात विनोद पांडेय ने बताया कि युवती और युवक को मजिस्ट्रेट के समझ पेश किया जाएगा। जिसके बाद जैसा भी आदेश होगा, उसका पुलिस पालन करेगी।