फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Boy dead falling down between two brirges

ब्रजघाट के नए और पुराने पुल के बीच गिरा युवक, मौत

Sat, 14 Nov 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Sat, 14 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Boy dead falling down between two brirges
ब्रजघाट के पुराने और नए पुल के बीच में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक गजरौला से दवा लेकर लौट रहा था। बताया गया कि पैर फिसलने के कारण युवक हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


सिंभावली के हरोड़ा मोड़ की गली नंबर दो में रहने वाले नैनसिंह का बेटा राजू (35) काफी दिनों से बीमार चल रहा था। उसका इलाज अमरोहा जिले के कस्बा गजरौला में एक चिकित्सक कर रहा था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह राजू गजरौला से दवा लाने की बात कहकर घर से निकला था। वह मिनी बस से ब्रजघाट में उतरा और फिर पुल के पास खड़ा होकर सवारी वाहन का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने पुल के पास खड़े होने पर जब काफी देर तक भी जब सवारी वाहन नहीं मिला तो वह नए पुल की ओर चल दिया। बताया गया कि पुराने और नए पुल के बीच वाले खाली स्थान को लांघने की कोशिश में राजू दोनों पुलों के बीच गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


तलाशी में जेब में मिली डायरी के आधार पर राजू की शिनाख्त हो सकी थी। छोटे भाई विक्की के आग्रह पर पुलिस ने कोई भी कानूनी कार्रवाई किए बिना ही राजू का शव उसे सौंप दिया। बताया गया है कि मृतक राजू की पत्नी की भी मौत हो गई थी, जिससे वह मानसिक रूप में भी परेशान था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed