फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bodies found hanging on the neem tree.

युवक का नीम के पेड़ पर लटका मिला शव

Sat, 03 Sep 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 03 Sep 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Bodies found hanging on the neem tree.
पेड़ पर लटका मिला शव - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के गांव शाहपुर चौधरी के जंगल में शनिवार दोपहर घास काटने गई महिलाओं को एक युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला। शव देख कर वह घबरा गईं और इसकी सूचना आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों को दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे किसानों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के लोवर की जेब की तलाशी में मिले मोबाइल और आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त नगर के मुहल्ला राजीव नगर निवासी 28 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मृतक का बड़ा भाई संजय मौके पर पहुंच गया। जिसने बताया कि कुलदीप पिछले काफी समय से परेशान चल रहा था, वह कुंवारा होने के बावजूद लगभग छह माह से परिवार से अलग रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टा मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed