{"_id":"5918a3b64f1c1b7a048545f7","slug":"bikers-take-the-looted-coil-on-gun-point","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला को गन प्वाइंट पर लेकर बाइकर्स ने लूटा कुंडल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को गन प्वाइंट पर लेकर बाइकर्स ने लूटा कुंडल
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 15 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने रविवार सुबह खेत में काम करने जा रही महिला को गन प्वाइंट पर लेकर कुंडल लूट लिए। कान फटने से महिला लहूलुहान हो गई। घटना से ग्रामीणों और परिजनों में रोष है।
विज्ञापन
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव लोदीपुर छपका निवासी किसान श्याम सिंह की पत्नी तेजपाली रविवार सुबह करीब नौ बजे परिजनों का खाना लेकर पैदल ही खेतों की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
गांव के जंगल के रास्ते में पीछे से सफेद अपाची बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने तेजपाली को तमंचे के बल पर रोक लिया। इसके बाद महिला के कान से कुंडल झपट लिए।
विज्ञापन
इससे महिला के कान फट गए। महिला की चींख सुनकर आस-पास खेतों पर काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। उन्हें आता देख बदमाश मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने बाइक का नंबर नोट करने के बाद पुलिस को सूचना दी।
घायल महिला को स्थानीय नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। वहीं दिनदहाड़े लूट की घटना से परिजनों और ग्रामीणों में रोष का माहौल है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में भी पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। वहीं एसएसआई केपी सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।