{"_id":"3eb359c499e61ddfe32e31a80b3b7b85","slug":"bhatiana-beatings-stone-throwing-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटियाना में मारपीट, पथराव, चार घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भटियाना में मारपीट, पथराव, चार घायल
अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव भटियाना में बुधवार रात शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को रोकने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद पथराव हो गया।
हमले में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव भटियाना निवासी विनोद बुधवार रात शराब पीकर हंगामा कर रहा था। युवक को रोकने पर एक पक्ष के राहुल और दूसरे पक्ष के मामचंद में कहासुनी हो गई।
मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और फिर पथराव शुरू हो गया।
हमले में राहुल पक्ष से राहुल और रिंकू जबकि मामचंद पक्ष से मामचंद और भूप सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिनका शांतिभंग की धारा में चालान किया जा रहा है। मौके पर पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था कायम है। किसी भी हाल में शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी। - नरेंद्र कुमार शर्मा, एसओ हाफिजपुर