फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bhajan singers missing, feared dead.

भजन गायक लापता, हत्या की आशंका

Fri, 12 Feb 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 12 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bhajan singers missing, feared dead.
चार दिन से लापता मोहल्ला सोटावाली के रहने वाले एक भजन गायक की हत्या किए जाने की आशंका पुलिस ने जताई है। पुलिस का शक भजन गायक की तीसरी पत्नी और कथित प्रेमी पर है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधेड़ के शव को गंगा में तलाश रही है। फिलहाल पत्नी और प्रेमी के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला सोटावाली निवासी रामलाल (45) पुत्र रामप्रसाद जागरण में भजन गायकी का काम करता है। उसने कुछ सालों पहले ही दो पत्नियों की मौत के बाद पिंकी नाम की महिला से तीसरा विवाह किया था।
विज्ञापन


सोमवार को रामलाल कमेटी के रुपये जमा कराने के लिए अपने घर से निकला था। काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। भजन गायक रामलाल के पुत्र पिंटू ने देहात थाना में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंटू को पता चला कि उनके पिता की हत्या कर शव को गंगा में फेंका गया है। भजन गायक के परिजनों और रिश्तेदारों के शक जाहिर करने पर पुलिस ने पिंकी और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में कड़ाई से पूछताछ की।


पुलिस ने इन दोनों पर रामलाल की हत्या करने का शक जताया है। कथित प्रेमी रामलाल के घर में ही किराए पर रहता था। पूछताछ में पता चला कि बीते सोमवार को जब रामलाल घर से निकला तो किरायेदार उसे बाबूगढ़ ले गया।

जहां उसे शराब पिलाई और अंधेरे का फायदा उठाकर गला दबाकर हत्या कर दी। शव को गंगा में फेंक दिया। पुलिस शव को गंगा में गोताखोरों की मदद से तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed