फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Belly dancer was Ujbekistani burned bodies in trolley bag.

उजबेकिस्तानी बेली डांसर का था ट्राली बैग में जला शव

Fri, 20 Nov 2015 09:33 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Fri, 20 Nov 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली के हशूपुर रोड पर नौ अक्तूबर को ट्रॉली बैग में मिला अधजला शव उजबेकिस्तानी बेली डांसर नाज का था। नाज ने रुपयों के लालच में साथ में आई अपनी दोस्त उज्बेकिस्तानी बेली डांसर शखनोजा शुकुरोवा की हत्या करा दी थी।
विज्ञापन


उसी पैसे के लालच में नाज के मित्र गगनदीप ने उसकी हत्या कर दी। ज्ञात हो कि नौ अक्तूबर को सिंभावली से गांव हशूपुर के जाने वाले रास्ते पर हाईवे से करीब 200 मीटर की दूरी पर ट्राली बैग में एक महिला का शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन


शव बुरी तरह जला हुआ था। करीब 41 दिन की लंबी जांच के बाद भी सिंभावली पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी थी। उधर, दिल्ली के कोटला मुबारकपुर थाने की पुलिस ने सिंभावली क्षेत्र में ट्रॉली बैग से बरामद हुए महिला के शव की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि उज्बेकिस्तान की 27 वर्षीय बेली डांसर शखनोजा शुकुरोवा टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली आई थी। उसका कोटला क्षेत्र से 24 सितंबर की रात अपहरण हो गया था। जिसकी रिपोर्ट चालक प्रीतम सिंह ने दर्ज कराई थी।

वहीं अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में रहने वाली नोरिडा अपनी बहन शखनोजा की तलाश करती हुई भारत में आई। जांच में जुटी पुलिस ने कॉल डिटेल और सर्विलांस के आधार पर शखनोजा के दोस्त गगनदीप को हिरासत में लिया था।

पूछताछ में गगनदीप ने बताया कि नाज ने शखनोजा से आठ लाख रुपये उधार लिए थे। शखनोजा अपने रुपये वापस मांग रही थी।

रुपये न लौटाने को लेकर नाज ने शखनोजा की हत्या की साजिश रची और गगनदीप के साथ मिलकर शखनोजा की हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में बंदकर हरियाणा के पानीपत में पेट्रोल डालकर फूंक दिया था।

मामले में दिल्ली पुलिस ने गगनदीप को तिहाड़ जेल से रिमांड पर लाकर विस्तृत पूछताछ की। तब गगनदीप ने बताया कि नाज की हत्या का भी खुलासा कर दिया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार गगनदीप ने शखनोजा से हड़पी गई रकम के लालच में नाज की हत्या कर उसके शव को ट्रॉली बैग में रखकर सिंभावली क्षेत्र में फेंक दिया था और शिनाख्त मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर आग भी लगा दी थी।


पैसों के लालच में शखनोजा की हत्या कराने वाली नाज को भी जान गंवानी पड़ी। क्राइम ब्रांच दिल्ली ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। इसके बाद भी सिंभावली पुलिस मामले से अभी तक पूरी तरह अनभिज्ञ है। एसओ डीके त्यागी का कहना है कि ट्रॉली बैग में मिले महिला के जले हुए शव के विषय में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed