फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Beat passengers on the bus, reports

बस में यात्रियों से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 21 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर Updated Mon, 21 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Beat passengers on the bus, reports
गढ़ चलने वाली एक डग्गामार बस में यात्रियों से मारपीट की गई। - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद-मुरादाबाद रूट पर डग्गामार बसों संचालकों की मनमानी जारी है। रविवार शाम गढ़ कोतवाली क्षेत्र कौशांबी से गढ़ चलने वाली एक डग्गामार बस में यात्रियों से मारपीट की गई। पुलिस ने हेल्पर को हिरासत में लिया, जबकि चालक और परिचालक भाग गए।

विज्ञापन


रविवार शाम डग्गामार बस में सवार यात्रियों ने फोन पर गढ़ कोतवाली प्रभारी विरेंद्र यादव को बस चालक और परिचालक द्वारा मारपीट करने की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के पहले चालक और परिचालक भाग निकले। पुलिस ने हेल्पर को दबोच लिया।
विज्ञापन


यात्रियों विनीत, महिपाल, विमल, नरेश, अंजना, पुष्पा, वाजिद, जहीर निवासी बरेली ने बताया कि वे लोग बस पर उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन लिखा देखकर बैठ गए, लेकिन गढ़ पहुंचते ही चालक और परिचालक ने बस खराब होने का बहाना बनाकर उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर चालक, परिचालक और उनके साथियों ने गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी वरेंद्र यादव ने बताया कि यात्रियों की तहरीर पर चालक-परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है।


उन्होंने बताया कि शिकायतें मिल रही हैं कि उप्र परिवहन निगम का बोर्ड लगाकर दर्जनों डग्गामार बसें गढ़-दिल्ली मार्ग पर चल रहीं हैं। जो यात्रियों को मुरादाबाद-बरेली तक के लिए बैठाकर लूटपाट भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed