फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bad news, the guards beat me severely ATM

एटीएम खराब सुनते ही गार्ड को किया अधमरा

Mon, 30 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 30 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
bad news, the guards beat me severely ATM
atm - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम के खराब होने पर पैसा न निकलने पर तीन युवकों ने वहां तैनात गार्ड को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। गार्ड के शोर मचाने पर हमलावर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गार्ड को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कनकपुर निवासी प्रेमपाल रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात है। शनिवार की रात करीब 10:15 बजे वह ड्यूटी पर तैनात था, तभी बिना नंबर की स्कूटी पर सवार तीन युवक पैसा निकालने पहुंचे।
विज्ञापन


गार्ड ने उन्हें बताया कि मशीन खराब है, इसलिए पैसा नहीं निकल सकता। यह सुनते ही दो युवकों ने गार्ड के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। एटीएम में तोड़फोड़ का प्रयास करने लगे। गार्ड के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक ने उसके सिर पर हेलमेट मारकर लहूलुहान कर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्ड प्रेमपाल के शोर मचाने पर हमलावर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। गार्ड प्रेमपाल को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल गार्ड ने बताया कि तीनों युवक शराब के नशे में धुत्त थे। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।


उधर, सीओ सिटी विशाल यादव का इस बाबत कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि पीड़ित ने तहरीर दी है तो मामले की जांच कराकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed