फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Auto, e-rickshaws and jeeps will be marked separately on number

ऑटो, ई-रिक्शा और जीपों पर अलग से नंबर होंगे अंकित

Mon, 02 Jan 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़ Updated Mon, 02 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Auto, e-rickshaws and jeeps will be marked separately on number
ऑटो - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली में रविवार को इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने ऑटो, ई-रिक्शा और जीप चालकों के साथ बैठक की। वहीं सिंभावली में सीओ एसपी दुबे और एसओ विजय बहादुर ने ऑटो चालकों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वाहनों को सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ा करने और तेज आवाज में गाने बजाने वालों और लोगों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्हाेंने सभी ऑटो-टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों से सभी ड्राइवरों के नाम, मोबाइल नंबर और वाहन नंबर संबंधित थाने में जमा कराने का निर्देश दिया। समरजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों विशेष तौर पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी ऑटो, ई-रिक्शा और जीप को विशेष कोड नंबर दिए जाएंगे। जिन्हें गाड़ियों पर अंकित करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


सीओ बाबूगढ़ एसपी दुबे ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने, नाबालिग से वाहन चलवाने वाले अभिभावकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ठाकुर सतवीर सिंह, कामिल, आसिफ, नरेंद्र, विजयपाल, नाजिम, शानू, नजीर, गय्यूर, आसिफ, मोहित समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed