फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Anger among the people of the police functioning.

पुलिस की कार्यप्रणाली से लोगों में गुस्सा

Mon, 12 Jun 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 12 Jun 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Anger among the people of the police functioning.
लोगों में गुस्सा - फोटो : अमर उजाला

गांव वैट से प्रतिबंधित पशु की खाल के साथ पकड़े गए आरोपी को छोड़ने और खाल को भैंस की बताने से लोगों में रोष है। गुस्साए लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और एसओ की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


सोमवार को सिंभावली के बक्सर गांव के लोग प्रदीप भाटी के नेतृत्व में एकत्र हुए और एसओ सिंभावली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि सिंभावली पुलिस ने वैट के ग्रामीणों की शिकायत पर वैट के रहने वाले एक युवक को प्रतिबंधित पशु की खाल के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया था,
विज्ञापन


लेकिन रविवार को पुलिस ने आरोपी से साठगांठ कर खाल को भैंस की बताते हुए उसे छोड़ दिया। आरोपी और उसके पिता समेत परिजनों पर पहले भी गोकशी के मामले में छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बिना जांच पड़ताल के आरोपी को छोड़ने में थानाध्यक्ष समेत उनकी टीम की भूमिका भी संदेह के दायरे में आ रही है। प्रदर्शनकारियों ने सीओ एसपी दुबे से आरोपी की गिरफ्तार और पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

प्रदर्शन करने वालों में गौरव, तनुज शर्मा, नितिन, रविंद्र पाल, शुभम, पुष्पेंद्र शर्मा, राहुल, मनिंदर शामिल रहे। सीओ एसपी दुबे ने बताया कि सिंभावली एसओ को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पुलिस भूमिका की भी जांच कराई जाएगी।

उधर, गांव माधापुर के जंगल में बांधकर डाली गई भैंस की सोमवार सुबह भूख-प्यास से तड़पकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर के ग्रामीणों ने सोमवार सुबह जंगल में एक खेत में चारों पैर बांधकर डाली हुई एक भैंस दिखाई दी। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसके पैर खोलकर पानी पिलाने की कोशिश की, लेकिन भैंस ने दम तोड़ दिया।

इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। ग्रामीण ईश्वर, भागमल, पंकज, दीपक, जयकरण, संत सिंह का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी कई घंटों तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में रोष है।

ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ दीक्षित त्यागी ने बताया कि मृत पशु को गड्ढे में दबवा दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वहीं खादर क्षेत्र के लठीरा गांव के पास जंगल में रविवार रात करीब 11 बजे एक कैंटर रुकी। आसपास पालेज की खेती करने वाले किसानों ने कैंटर में गोवंश होने की आशंका जताई है।


उन्होंने बताया कि कैंटर पर त्रिपाल पड़ा था और उसमें से गोवंश के रंभाने की आवाजें आ रही थीं। जब किसानों ने कैंटर का पीछा किया तो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed