फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused surrender in court.

आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Thu, 26 May 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 26 May 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
Accused surrender in court.
कोर्ट में सरेंडर कर दिया - फोटो : अमर उजाला

सपा नेता के भाई पर हुए जानलेवा हमले के मास्टर माइंड ने पुलिस को चकमा देकर बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


सयुस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष खुशनूद जूनियर का छोटा भाई इमरान सिंभावली के हिम्मतपुर रोड पर मेडिकल स्टोर करता है, जिस पर 13 अप्रैल की रात को बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन


राहगीरों ने हौसला दिखाकर एक हमलावर अंकित निवासी नंगला कटक बुलंदशहर को रंगे हाथों दबोच लिया था। पुलिस की माने तो सपा नेता के भाई पर हुए जानलेवा हमले के तार ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुए लेनदेन से जुड़े सामने आए हैं,
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते चुनाव में हार होने से बौखलाए लोगों ने सपा नेता के भाई की हत्या कराने की कोशिश की थी। एसओ एनके शर्मा ने बताया कि सपा नेता के भाई पर जानलेवा हमला करने के मामले में अंकित नंगला कटक,


सुमित उदयपुर और वसीम टोडरपुर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिनसे पूछताछ के दौरान हमले की साजिश से जुड़े मास्टर माइंड इकरार फौजी निवासी टोडरपुर का नाम सामने आया था।

इसने बृहस्पतिवार को हापुड़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed