फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   accused of rape set free for slaps in panchayat.

भरी पंचायत में चार जूते मारकर कराया गैंगरेप का फैसला

Tue, 29 Dec 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Tue, 29 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
accused of rape set free for slaps in panchayat.
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में भरी पंचायत में आरोपी को पीड़ित महिला से चार जूते मरवाकर गैंगरेप का फैसला करा दिया गया। पंचायत ने गैंगरेप के दोनों आरोपियों पर पांच लाख रुपये का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन


एक आरोपी सवा लाख रुपये अर्थदंड देकर सजा से बच गया तो दूसरे को रकम अदा न कर पाने की वजह से सरेआम जूते मारे गए। पंचायत के इस तुगलकी फरमान के बाद दोनों पक्षों में फैसला हो गया।
विज्ञापन


 गैंगरेप का मामला छह दिन पुराना है और सिंभावली थाने में एफआईआर भी दर्ज है, लेकिन पुलिस पंचायत होेने की जानकारी से इंकार कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव की महिला छह दिन पहले मेडिकल स्टोर से दवा लेने गई थी। शुगर मिल गेट के सामने पड़ोस के दो युवकों ने लिफ्ट देकर महिला को बाइक पर बैठा लिया और घर छोड़ने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वे दोनों महिला को जंगल में ले गए और चाकू के बल पर उससे गैंगरेप किया। आरोपियों ने महिलाओं को पुलिस से शिकायत करने पर उसके बच्चों को मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर महिला ने परिजनों को आपबीती सुनाई।

 इस पर पति उसे सिंभावली थाने में ले गया और 25 दिसंबर को दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी थी।

उधर, आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए ग्रामीणों के साथ मिलकर मंगलवार को पंचायत बुला ली। पीड़ित महिला के पति ने पंचोें के सामने पांच लाख का हर्जाना देने की शर्त रख दी। जिस पर एक आरोपी आर्थिक तंगी का हवाला देने लगा तो पंचायत के फरमान पर महिला ने उसे चार जूते मारे।


दूसरे आरोपी ने पंचायत के सामने सवा लाख रुपये दे दिए और अपनी हरकत पर कान पकड़कर तौबा की। इसके बाद पंचों ने उसे माफ कर दिया। गांव में पंचायत होने की जानकारी से पुलिस इंकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed