{"_id":"570bc5644f1c1b203e4a6b02","slug":"accused-of-land-grabbing","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई पर लगाया भूमि हड़पने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई पर लगाया भूमि हड़पने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 11 Apr 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
land
- फोटो : डेमो पिक
बाबूगढ़ थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर निवासी एक व्यक्ति ने भाई पर भूमि हड़पने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
शिकायती पत्र में गांव रसूलपुर बहलोलपुर निवासी नवीन कुमान ने उल्लेख किया है उसे मकान की मरम्मत कराने के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। इस कारण उसने अपनी भूमि विक्रय करने की बात अपने भाई से कही।
विज्ञापन
इसपर उसके भाई ने भूमि खरीदने और मकान के मरम्मत कार्य के लिए 1 लाख रुपये देने की बात कही। भाई ने उसे 50 हजार रुपये का चेक दिया और बैनामा के समय रुपये अदायगी करने की बात कहकर चेक वापस ले लिया।
विज्ञापन
लेकिन उसके भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे फर्जी चेक सौंप दिया और धोखे से विक्रय पत्र के स्थान पर दान विलेख लिखा लिया। लेकिन चेक फर्जी होने के कारण चैक की धनराशि का भी भुगतान नहीं हो सका। उसने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व उसके भाई ने दो लोगों ने साथ घर आकर उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की।