{"_id":"5af885704f1c1be4408b5027","slug":"91526236528-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी
Updated Mon, 14 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी
हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित एक मोटर स्पेयर पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने गल्ले में रखी पंद्रह हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। हालांकि मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला कलक्टर गंज निवासी हीरा गाबा की बुलंदशहर रोड पर गाबा ऑटो मोबाइल के नाम से स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। शनिवार शाम वह दुकान का ताला लगाकर अपने घर चला गया। देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे पंद्रह हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। रविवार सुबह जब हीरा गाबा दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की, जबकि पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी है। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। मामले की जांच कराई जा रही है।