फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मारपीट की घटना से शिक्षकों में रोष

मारपीट की घटना से शिक्षकों में रोष

Thu, 22 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
मारपीट की घटना से शिक्षकों में रोष
मारपीट की घटना से शिक्षकों में रोष
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के आखिरी दिन घर लौटते दो शिक्षकों को बस से उतार कर मारपीट करने वाले छात्रों की धरपकड़ नहीं हो पाई है। गुस्साए अध्यापकों ने पुलिस से धरपकड़ करने की मांग की।

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सालरपुर के स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के आखिरी दिन मंगलवार को विज्ञान विषय की परीक्षा थी। इसमें ड्यूटी कर रहे अध्यापक द्वारा तलाशी लेने से एक परीक्षार्थी खफा हो गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद घर लौट रहे अध्यापक मथुरा प्रसाद और आजाद खां को सिकंदरपुर मोड़ के पास एक दर्जन साथियों के साथ मिलकर छात्र ने जबरन बस से नीचे उतारकर धुनाई कर दी थी। पीड़ित अध्यापक आजाद खां ने दो परीक्षार्थियों को नामजद करते हुए 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन तीन दिन बाद भी कोई आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। इसी सिलसिले में शिक्षक यूनियन जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता, जिला मंत्री बिजेंद्र शर्मा, प्रिंसिपल अमृत सिंह, अशोक चौहान समेत कई अध्यापक बहादुरगढ़ थाने में पहुंचे, जिन्होंने एसओ से बातचीत कर तीन दिन बाद भी आरोपी स्टूडेंट्स की गिरफ्तारी न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। एसओ जयपाल सिंह रावत ने भरोसा दिया कि अध्यापकों से मारपीट करने वालों को अविलंब गिरफ्तार कर कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, तब कहीं जाकर अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल वहां से वापस लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed